देहरादून, दिसम्बर 17 -- उत्तराखंड में बुधवार से 23 विभागों के अफसर जनता की समस्याओं का समाधान करने और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए खुद उनके बीच जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुधवार से प्रदेश में न्याय और ग्राम पंचायत स्तर पर 'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान शुरू किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि शासन स्तर पर मुख्य सचिव और मंडल स्तर पर दोनों कमिश्नर अभियान की नियमित समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर लोगों को विभिन्न योजनाओं के आवेदन भरने के अलावा विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। आम लोगों की इन मुश्किलों को आसान करने के लिए यह 45 दिन का विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय किया गया है। फ...