देहरादून, जनवरी 5 -- भविष्य की जरूरतों और सड़क कनेक्टिविटी सुधारने के लिए राज्य में जल्द 19 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर काम शुरू होंगे। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने केंद्र के सहयोग से राज्य में चल रही परियोजनाओं के लिए आभार जताते हुए कहा कि राज्य में तेजी से सड़क सुविधाओं का विकास हो रहा है। इस दौरान उन्होंने मसूरी-देहरादून के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के तहत 40 किमी किमाड़ी सड़क परियोजना शुरू की जा रही है। इस परियोजना पर करीब चार हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। दस हजार करोड़ रुपये की 197 किमी लंबे हरिद्वार-हल्द्वानी हाई-स्पीड कॉ...