देहरादून, दिसम्बर 26 -- उत्तराखंड के कई जिले इन दिनों शीतलहर का प्रकोप झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून में गुरुवार को सुबह घने कोहरे एवं ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। दिनभर चली ठंडी हवाओं की वजह से 24 घंटे के भीतर तापमान में 5.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। दिन में कुछ घंटे धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं एवं धुंध की वजह से धूप का असर कम ही दिखा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दून में गुरुवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 23.9 डिग्री दर्ज किया गया था। रात का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।दोपहिया वाहन चालकों की मुसीबत ठंडी हवाएं चलने से दोपहिया वाहन चालकों की मुसीबत रही। बाजार एवं सड़कों पर लोग कपड़ों में लिपटे नजर आए। देर...