देहरादून, फरवरी 16 -- उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने शनिवार को बड़ा कदम उठाते हुए 1100 से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारियों के अटैचमेंट निरस्त कर दिए। महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान ने शनिवार को इसके आदेश दिए। महानिदेशक के अनुसार केवल गंभीर रूप से बीमार और विद्या समीक्षा केंद्र से अटैच शिक्षकों को यथावत रहने दिया जाएगा। महानिदेशक ने कहा कि यह जानकारी में आया है कि पात्र शिक्षकों के साथ साथ कुछ अन्य शिक्षक-कर्मचारी भी अटैचमेंट पर मूल तैनाती से दूसरे कार्यालयों में अटैच हैं। ऐसे सभी कार्मिकों के अटैचमेंट तत्काल निरस्त करने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यालय में कार्मिकों को विभाग हित में अटैच करने की आवश्यकता है तो प्रस्ताव बनाकर महानिदेशालय को दिए जाएं। डीजी शिक्षा झरना कमठान ने कहा कि शिक्षक-कार्मिकों के अटैचमेंट पर होने से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.