बागपत, जनवरी 12 -- बागपत। अग्रवाल मंडी टटटीरी निवासी शिक्षक को उत्तराखंड में टीचर्स आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथी शिक्षकों ने बधाई दी। डा. यादवेन्द्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट रूड़की उत्तराखंड की ओर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा का नया सवेरा मे उच्च प्राथमिक विद्यालय बाघु के शिक्षक अमित वर्मा को सम्मानित किया। साथी शिक्षकों ने सम्मान मिलने पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...