अल्मोड़ा, मार्च 22 -- उत्तराखंड सहित अल्मोड़ा जिले में साल दर साल लक्ष्य के साथ शराब बिक्री भी बढ़ती जा रही है। अल्मोड़ा की ही बात करें तो इस वित्तीय वर्ष जिले में 150 करोड़ रुपये की शराब बिक गई। जो लक्ष्य से आठ करोड़ रुपये अधिक है। अब सरकार ने आबकारी विभाग के लिए नया लक्ष्य तय किया है। इसके मुताबिक आने वाले वित्तीय वर्ष में इससे भी कई करोड़ रुपये ज्यादा की शराब बेची जाएगी। राज्य सरकार के लिए शराब बिक्री आमदनी का बहुत बड़ा जरिया है। हर साल करोड़ों रुपये राजस्व के रूप में सरकार को मिलता है। इसी का नतीजा है कि नशा मुक्त उत्तराखंड का नारा देने वाली सरकार हर तिराहे पर शराब की दुकानें खुलवा रही है। अल्मोड़ा जिले की बात करें तो इस समय कुल 57 शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं। इनमें 35 विदेशी तो 22 देसी शराब की दुकानें शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.