देहरादून, अप्रैल 13 -- उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स ने कहा कि अभी तक वक्फ बोर्डों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। वक्फ संपत्तियों को लूटा गया है। भाजपा सरकार वक्फ संपत्तियों को गरीबों के लिए प्रयोग करना चाहती हैं। खाली पड़ी वक्फ संपत्तियों पर अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। जिन्हें गरीबों को उचित किराए पर दिए जाएंगे। नए कानून से वक्फ बोर्ड की जमीनों पर हो रहे कब्जों को हटाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों से कब्जे हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। देश में वक्फ संशोधन बिल लागू होने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचने पर शम्स का स्वागत किया गया। आशारोड़ी से माजरा उनके आवास तक जुलूस निकाला गया। शम्स ने कहा कि वक्फ जमीनों पर बने धार्मिक स्थलों को कोई खतरा नहीं है, बेवजह का भ्रम फैलाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व पार्षद आफता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.