नई दिल्ली, फरवरी 14 -- मौसम के तीखे तेवर से इस वर्ष जनवरी सामान्य से अधिक गर्म रही। फरवरी में भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि मार्च का महीना भी उम्मीद से अधिक गर्म रहेगा। इस दौरान लोगों को मई-जून जैसी गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबे समय से बारिश न होना और तापमान में एकाएक वृद्धि की वजह से ऐसा अनुमान जताया जा रहा है। ठंड के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ बेअसर रहने से पूरे उत्तर भारत में अच्छी बारिश नहीं हुई। इसके चलते मौसम गर्म है। इसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह का कहना है कि इस बार सर्दियों में तीन पश्चिमी विक्षोभ आए, तीनों ही बेअसर रहे। आखिरी पश्चिमी विक्षोभ का असर भी एक-दो दिन में समाप्त हो जाएगा। फरवरी अंत में 28 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.