देहरादून, मार्च 31 -- उत्तराखंड में मार्च महीने में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैदानी इलाकों में पारे में जमकर उछाल दर्ज किया जा रहा है। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के तराई-भाबर की धरती इस तरह तपी कि गर्मी के सारे रिकॉर्ड इसमें झुलस गए। मार्च में गर्मी के ओवरऑल रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। पंतनगर मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को 37 डिग्री तापमान रहा, जिसने 27 मार्च को तराई-भाबर का सबसे गर्म दिन बना दिया। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण लोगों की मुसीबतें मार्च से बढ़ने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सितंबर से अभी तक तीन पश्चिमी विक्षोभ आए जो कमजोर साबित हुए। इससे तराई-भाबर में समय से पहले गर्मी भीषण रूप लेने लगी है। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मार्च में इससे पहले 36.9 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.