नई दिल्ली, मार्च 9 -- उत्तराखंड में सहकारिता में महिला आरक्षण पर राज्य सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष दान सिंह रावत समेत कई जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों की आपत्ति से भाजपा की रणनीति को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दान सिंह रावत समेत सहकारिता से जुड़े कई नेताओं से बात कर अब स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू कर दी है। धामी सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया था। पार्टी ने इसे बड़ी उपलब्धि मानते हुए इसे खूब प्रचारित भी किया। लेकिन जब चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई तो राज्य सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष दान सिंह रावत ने ही मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं कि दान सिंह रावत से इस संदर्भ में बात की है। उन्होंने साफ किया है कि वह आरक्षण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.