देहरादून, अगस्त 9 -- उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को पहले चरण की लिस्ट जारी कर दी है। अगली सूची में शेष सभी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख पद के शेष प्रत्याशियों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी जाएगी। प्रत्याशियों के ऐलान के मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट की ओर से प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। प्रत्याशियों का ऐलान होते ही सदस्यों की घेरेबंदी तेज हो गई है। पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी के बेटे राजीव कंडारी को भिलंगना ब्लॉक से प्रमुख का प्रत्याशी बनाया है। कुल 89 में से 63 ब्लॉकों में प्रमुख प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। जल्द शेष प्रमुख प्रत...