देहरादून, फरवरी 16 -- Uttarakhand Five Days Weather Updates: उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और धूप खिली हुई है, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर अब भी बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम परिवर्तन की संभावना जताई है। 17 और 18 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं‑कहीं हल्की बारिश या 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना है। शेष मैदानी जिलों में मौसम शुष्क और धूपदार रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी जैसे स्थानों पर तापमान में स्पष्ट अंतर देखने को मिल रहा है, इससे स्वास्थ्य पर असर भी पड़ रहा है। प्रदेश में अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में...