नई दिल्ली, जनवरी 4 -- Uttarakhand Mausam: उत्तराखंड के लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना जताई है। कुछ जिलों में घना कोहरा छाने का भी अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 6 जनवरी को कुछ जिलों के ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश और चोटियों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई है।इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने 5 जनवरी को उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है जिससे ठिठुरन और ज्यादा बढ़ जाएगी। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत,...