देहरादून, सितम्बर 5 -- उत्तराखंड में अतिवृष्टि और आपदा से फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। राज्य में अब तक कृषि और औद्यानिकी फसलों का 12612.21 हेक्टेयर क्षेत्रफल बर्बाद हो चुका है। हालांकि केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार 3447.66 हेक्टेयर क्षेत्रफल का मुआवजा भी किसानों को मिल पाएगा। हालांकि हरिद्वार और खटीमा में खेतों में जलभराव की वजह से नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा के दौरान किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में राज्य में अफसरों संग अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की। अफसरों ने उन्हें बताया कि अतिवृष्टि से औद्यानिक फसलों को 12,272.74 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नुकसान हुआ है। केंद्र के मानकों के मुताबिक 33 फी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.