हल्द्वानी, फरवरी 18 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पॉक्सो के आरोप में जेल जा चुके बर्खास्त शिक्षक के घर से एके-47 का एक कारतूस, दो अवैध तमंचे और कुल 17 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी 60 वर्षीय मोबिन खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद हथियारों के स्रोत की जांच की जा रही है। वनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रस्तावित सुनवाई से पहले इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात वनभूलपुरा थाने को गौजाजाली स्थित एक घर में पारिवारिक विवाद और मारपीट की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आयशा मस्जिद क्षेत्र निवासी मोबिन खान के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एके-47 का एक कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा 315 बोर और 12 बोर के दो अवैध तमंचे तथा 16 अन्य कारतू...