हल्द्वानी, मार्च 25 -- उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में निजी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई 41 से अधिक महंगी हो गई है। कॉपी, पेंसिल, रबर से लेकर बेल्ट और जुराब तक हर जरूरी चीज के दाम बढ़ गए हैं। इसके साथ ही स्कूलों की आसमान छूती फीस ने अभिभावकों की कमर तोड़ दी है। एडमिशन के सीजन में बढ़ती महंगाई ने बच्चों को स्कूल भेजने वाले माता-पिता की परेशानी दोगुनी कर दी है। साधारण नौकरीपेशा परिवारों का बजट इस बोझ को झेलने में बिगड़ रहा है।नए सत्र की शुरुआत में बच्चों को नई ड्रेस, चमकते बैग और ढेर सारी किताबों की जरूरत पड़ती है। लेकिन बढ़ती कीमतों के चलते अभिभावक पुरानी ड्रेस, बैग और वाटर बॉटल के इस्तेमाल के लिए बच्चों को मनाने में जुटे हैं। हालत यह है कि माता-पिता बच्चों को समझाने-बुझाने में लगे रहते हैं ताकि नए खर्च से बचा जा सके। महंगाई ने स्कूल शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.