देहरादून, मार्च 25 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ी से लेकर मैदानी शहरों में तापमान में इजाफा हो रहा है। कई शहरों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। बिजली कटौती भी लोगों को परेशान कर रही है। उधर, मौसम विभाग की बात मानें तो उत्तराखंड में मार्च का पूरा महीना शुष्क ही गुजरेगा। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का कोई आसार नहीं बन रहा है। उत्तराखंड के कई शहरों में बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो प्रदेशभर में में एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में इजाफा होने की भी संभावना है। जबकि, 26 और 27 मार्च को कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। अभी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री ज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.