पौड़ी गढ़वाल, नवम्बर 11 -- उत्तराखंड चुनाव आयोग ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की औपचारिक घोषणा कर दी है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) व जिलाधिकारी ने पौड़ी गढ़वाल जिले के विभिन्न विकासखण्डों में खाली पड़े ग्राम पंचायतों के सदस्यों एवं रिक्त ग्राम प्रधान पदों पर उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 13 एवं 14 नवम्बर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवम्बर को की जाएगी। नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 16 नवम्बर निर्धारित की गई है, जो दोपहर 3 बजे तक होगी। चुनाव चिह्न उसी दिन, यानी 16 नवम्बर को आवंटित किए जाएंगे। मतदान 20 नवम्बर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न होगा तथा मतगणना 22 नवम्बर सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.