देहरादून, नवम्बर 26 -- उत्तराखंड में दुकानों, कमर्शियल काम्प्लेक्स, मॉल आदि प्रतिष्ठानों में महिला कर्मचारी रात्रि पाली में भी काम कर सकेंगी। बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक इस व्यवस्था को मंजूरी दी गई। यदि महिला कर्मचारी स्वेच्छा से चाहेंगी तो वे रात नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक भी काम कर सकेंगी। इसके साथ ही श्रमिकों से जुड़े कुछ और अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। बताया कि कैबिनेट ने महिलाओं के लिए रात्रिकालीन शिफ्ट में काम करने की अनुमति दे दी है। इसके लिए दुकान स्वामियों को महिला कर्मचारियों की सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम करना होगा। महिलाओं को रात के समय घर लाने, ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.