देहरादून, अक्टूबर 21 -- उत्तराखंड में दीपावली की रात आग लगने की 66 घटनाएं हुईं। गनीमत रही की किसी भी घटना में जान-माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। मुख्यालय फायर सर्विस उत्तराखंड के अनुसार, पिछले साल 2024 की तुलना में आगजनी की घटनाएं कम हुईं हैं। इस वर्ष राज्यभर में 129 स्थानों पर फायर यूनिटों को विशेष रूप से तैनात किया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी। इससे पहले जन-जागरूकता अभियान चलाए गए, सोशल मीडिया और जनसम्पर्क के माध्यम से लोगों को बचाव की जानकारी दी गई। देहरादून नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में दीपावली की रात सर्वाधिक घटनाएं दर्ज हुई। यहां कुल 12 घटनाओं में घर, दुकान, वाहन, कबाड़ और बिजली के पोलों पर आग लगई। इसमें धर्मावाला की दुकान, निरंजनपुर मंडी की छत पर रखे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.