देहरादून। अंकित कुमार चौधरी, अप्रैल 5 -- उत्तराखंड में ड्रंक एंड ड्राइव और रैश ड्राइविंग पर चालान की कार्रवाई तो बढ़ रही है, लेकिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खासतौर पर देहरादून समेत चार मैदानी जिलों में इस साल मार्च तक प्रदेशभर में हुई कुल मौतों का 87 फीसदी आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है। इन जिलों में देहरादून के साथ ही हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल भी शामिल हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस साल जनवरी से मार्च तक प्रदेशभर में सड़क हादसों में 239 लोगों की मौत हुई, जिनमें 209 लोगों ने इन्हीं चार जिलों में जान गंवाई। 2024 में इसी अवधि में 262 मौतों में इन चारों जिलों में 226 लोगों की मौत हुई। हालांकि, पुलिस की ओर से सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सख्ती की जा रही है। इस साल जनवरी से मार्च तक गढ़वाल मंडल के सात जिलों में ड्रंक एंड ड्राइव पर 1971 और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.