बागेश्वर, फरवरी 7 -- बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने केंद्र सरकार के बजट की प्रमुख जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में जंगली जानवरों से लोगों और उनकी फसलों की सुरक्षा के लिए फिलहाल दो जिलों को इस योजना में शामिल किया गया है। राज्य मंत्री ने कहा कि बजट में आमजन को राहत देते हुए कैंसर और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को आयकर से मुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.