देहरादून, फरवरी 24 -- उत्तराखंड की जनभावनाओं से जुड़े मुद्दे गैरसैंण पर बजट सत्र में खास चर्चा नहीं होने से विपक्ष ने इसे सरकार की विफलता बताया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ने गैरसैंण के नाम पर जनता से हमेशा सिर्फ छलावा किया है। बजट में गैरसैंण के विकास के लिए मात्र शाब्दिक व्यय 20 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस राज्य की बुनियाद ही गैरसैंण है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उत्तराखंड राज्य निर्माण की अवधारणा को साकार रूप देने एवं जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैण में विधानसभा भवन का निर्माण करवाते हुए नवंबर 2015 में गैरसैंण में विधानसभा सत्र आहुत किया था। इसी के साथ राज्य विधानसभा में वर्ष 2017 का बजट सत्र गैरसैंण में आहुत करने का संकल्प पारित किया गया था। आर्य ने कहा कि हमें उम्मीद थी इस बजट में...