हरिद्वार, दिसम्बर 25 -- Gangster Vinay Tyagi Shootout: रुड़की जेल से बुधवार सुबह लक्सर कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर जा रहे गैंगस्टर विनय त्यागी को बाइक सवार दो हमलावरों ने फ्लाईओवर पर गोली मार दी। गोली लगने से गैंगस्टर त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। वारदात के बाद हमलावर भीड़ के बीच फरार हो गए। हमलावरों की तलाश में पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है। गैंगस्टर विनय त्यागी को गोली मारने के पीछे बदमाशों की आपसी दुश्मनी मानी जा रही है। घटना का पहले से अंदेशा होने के कारण पुलिस सतर्क थी। फिर भी बदमाश दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस घटना के बाद बदमाशों में आपसी गैंगवार छिड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। मेरठ के जागृति विहार निवासी गैंगस्टर विनय त्यागी...