पौड़ी, दिसम्बर 5 -- उत्तराखंड के गढ़वाल में तेंदुआ और भालु का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी के एक गांव में गुलदार ने एक युवक को मार डाला। घटना के बाद दहशत का माहौल है। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पौड़ी के विधायक व डीएम का घेराव कर रोष जताया। गुलदार के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के 48 स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार तक छुट्टी घोषित कर दी है। पौड़ी से पास ग्रामसभा चवथ के गांव गजल्ड निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद नौटियाल दूध का काम करते थे। गुरुवार सुबह वह मंदिर में दीपक जलाने गए थे। मंदिर से लौटते समय सुबह करीब साढ़े सात बजे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र की मौत हो गई। कुछ देर बाद अन्य ग्रामीण उधर से गुजरे तो घटना की जानकारी हुई। मामले की सूचना वन विभाग-प्रशासन को दी गई। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.