देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व सचिव महिम वर्मा ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से मुलाकात की। मंगलवार को दोनों के बीच हुई मुलाकात में उत्तराखंड में क्रिकेट के विकास को लेकर चर्चा की गई। पूर्व सचिव महिम वर्मा ने कहा कि सीएयू के गठन के बाद से राज्य में क्रिकेट गतिविधियां तेजी से बढ़ी है। उत्तराखंड ने इस क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हर वर्ष महिला व पुरुष खिलाड़ियों को उत्तराखंड प्रीमियर लीग जैसे मंच मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई की कई प्रथम श्रेणी प्रतियोगिताएं राज्य में आयोजित हो रही हैं। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच मिल रहा है। उत्तराखंड क्रिकेट का हब बनकर उभरा है। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.