हल्द्वानी। हिन्दुस्तान, मार्च 20 -- उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग की किसान पेंशन से लोगों का मोह भंग हो रहा है। दो साल में राज्यभर में लाभार्थियों की संख्या घटने के साथ योजनाओं के लिए आवेदनों की संख्या भी कम हो गई है। विभाग के अनुसार खेती नहीं कर पाने और बुजुर्ग पेंशन योजना में पति-पत्नी दोनों की ओर से आवेदन करने का नियम शुरू होने के बाद से यह बदलाव आया है। दो एकड़ तक की खेती करने वाले 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग किसानों को समाज कल्याण विभाग हर माह 1200 रुपये पेंशन देता है। लेकिन किसानों की रुचि इस योजना में घट रही है। बुजुर्ग पेंशन से किसान पेंशन की राशि कम होने को इसका कारण माना जा रहा है। विभाग के अनुसार योजना के तहत ऐसे किसानों को योजना से बाहर कर दिया जाता है जो खेती किसानी करने में अक्षम हो जाते हैं। ऐसे किसान बुजुर्ग पेंशन योजना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.