देहरादून, जुलाई 25 -- उत्तराखंड में किसानों को अनुदान का भुगतान अब डिजिटल करेंसी के रूप में किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में मिशन एप्पल एवं कीवी मिशन की समीक्षा के दौरान बताया कि उत्तराखंड ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा। मंत्री जोशी ने बताया कि मिशन एप्पल और कीवी मिशन से जुड़े किसानों से डिजिटल भुगतान प्रणालि की शुरूआत की जा रही है। इसके लिए 'अपुणि सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उद्यान विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही लॉगिन आईडी बना दी है। सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी के माध्यम से अनुदान वितरण के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और संबंधित बैंकों के सहयोग से उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद पोर्टल बना रहा है। इससे किसानों को योजना के तहत काम शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.