हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि हल्द्वानी की गल्ला मंडी में दोहरे हत्याकांड की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह घटना उत्तराखंड में तेजी से बिगड़ती कानून व्यवस्था का भयावह संकेत है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे समय में सरकार आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त है। उपपा अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की गई, उससे स्पष्ट है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई भय नहीं है। पिछले कुछ महीनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों देहरादून, विकासनगर, हल्द्वानी और अन्य नगरों में हत्या, महिला उत्पीड़न और संगठित हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। ये सब दर्शाता है कि अपर...