देहरादून, जून 3 -- उत्तराखंड में बारिश और हवाओं से गर्मी के तेवर नरम हैं। अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। पिछले साल इन दिनों तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। दून में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। कई प्रदेशों में मानसून की दस्तक हो चुकी है। यहां भी दस से पंद्रह जून के बीच मानसून आने की संभावना है।देहरादून में आज भी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग केंद्र के निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को गढ़वाल के उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग में कुछ जगहों पर तेज बारिश और आंधी का येलो अल...