देहरादून, मार्च 23 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बाद उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का ऐक्शन जारी है। देहरादून जिले में जिन अवैध मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्रशासन की बात मानें तो मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किए जाएंगे। एडीएम-प्रशासन जयभारत सिंह की ओर से सभी तहसील के एसडीएम के साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को यह निर्देश दिया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी को खंड शिक्षा अधिकारियों के जरिये यह कार्रवाई करवाकर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया। यह भी कहा गया कि जो बच्चे कहीं पंजीकृत नहीं हैं, उनको शिक्षा से वंचित नहीं रखा जाए। उनको भी तत्काल नजदीकी स्कूल में पंजीकृत कराया जाए। हालांकि, जिन मकतबों में कार्रवाई की गई है, उनके बच्चे पहले से दूसरे स्कूलों में पंजीकृत है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.