हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में अपहरण और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जबकि दहेज हत्या और दुष्कर्म के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। इस बात का खुलासा सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत प्राप्त जानकारी में हुआ है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से आरटीआई में मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 में प्रदेश में अपहरण के कुल 418 मामले सामने आए थे, जो 2024-25 में बढ़कर 1019 तक पहुंच गए हैं। अपहरण के मामलों में दो साल के भीतर दोगुने से अधिक बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा हत्या की वारदात में भी पांच गुना बढ़त दर्ज की गई है। 2022 में प्रदेश में हत्या के 208 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि पिछले एक साल में यह आंकड़ा 1025 पहुंच चुका है। वहीं इसके उलट दहेज हत्या और दुष्कर्म जैसे संवेदनशील अपराध में गिरावट आई है। 2022 में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.