हरिद्वार, अप्रैल 22 -- उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की हरिद्वार शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन में रोशनाबाद कार्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से संजय तिवाड़ी अध्यक्ष और संजय सिंह राणा महामंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी विनोद चमोली ने निर्वाचित पदाधिकारी की घोषणा कर उनके पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलवाई। नवनियुक्त अध्यक्ष संजय तिवाड़ी ने कहा कि संभागीय कार्यालय आने वाले लोगों की समस्या और यूनियन से जुड़े कर्मचारी की समस्या का निदान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वह संघ को मजबूत करेंगे। कहां की जो जिम्मेदारी संघ ने उनको दी है उसका ईमानदारी से पालन करने का करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.