मुंगेर, जनवरी 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के राजद नेता गजेन्द्र कुमार हिमांशु ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जेडीयू और भाजपा के प्रवक्ताओं पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह तथा भाजपा के नेता लगातार बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री रहीं श्रीमती राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड की भाजपा सरकार में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी आर्या के कथित शर्मनाक बयान पर चुप्पी साधे हुए हैं। श्री हिमांशु ने कहा कि, जिस बयान में यह कहा गया कि, बिहार से दस-बीस हजार रुपये में लड़कियां आ जाती हैं, वह बिहार की बहन-बेटियों के मान-सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने सवाल उठाया कि, इस अपमानजनक बयान पर जदयू और भाजपा के नेता क्यों मौन हैं। इसके साथ ही श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.