नई दिल्ली, फरवरी 12 -- उत्तराखंड भाजपा के जिलाध्यक्ष अब 45 से 60 साल की उम्र के नेता ही बन सकते हैं। पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के बाद अब जिलाध्यक्ष पद के लिए भी आयु सीमा तय कर दी है।विदित है कि इन दिनों भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत पार्टी को 25 फरवरी तक मंडल अध्यक्ष और 28 फरवरी तक जिलाध्यक्षों का चयन करना है। इसके लिए अब पार्टी ने मानक भी तय कर दिए हैं। मंडल अध्यक्ष के लिए जहां 35 से 45 साल की आयु सीमा तय की गई है वहीं जिलाध्यक्ष के लिए 45 से 60 साल की आयु सीमा तय की गई है।मंडल अध्यक्ष की तरह ही जिलाध्यक्ष के भी सिर्फ दो कार्यकाल ही हो सकते हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के साथ ही जिलाध्यक्ष पद के लिए भी मानक तय किए गए हैं और इसमें भी हर जिले में सामाजिक समीकरण का ध्यान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.