रामनगर, अप्रैल 12 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम 19 अप्रैल को जारी करेगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही साल 2024 का परीक्षाफल सुधार द्वितीय परीक्षा का परिणाम भी इसी दिन घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम को आपके अपने हिन्दुस्तान की न्यूज साइट www.livehindustan.com पर भी देखा जा सकता है। शनिवार को रामनगर में शिक्षा परिषद के सभापति डॉ. मुकुल सती की अध्यक्षता में परीक्षाफल समिति की बैठक हुई। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि समिति के सदस्यों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम 19 अप्रैल को जारी करने का निर्णय लिया है। इस बार हाईस्कूल में 113688, इंटरमीडिएट में 109699 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। 21 फरवरी से 11 मार्च तक 1245 कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.