देहरादून, सितम्बर 30 -- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों अध्ययनरत सभी संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। परिषद ने सभी विद्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अध्ययनरत शत-प्रतिशत छात्रों का पंजीकरण तय समय सीमा के भीतर कर लें। बोर्ड के सचिव बीवी सिमल्टी ने बताया कि वर्ष 2027 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे सभी छात्रों के पंजीकरण अनिवार्य किए गए हैं, जो अभी नौवीं और 11वीं में पढ़ रहे हैं। इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वह 31 अक्तूबर तक छात्रों का पंजीकरण करवा लें। तय तिथि के बाद किसी भी दशा में पंजीकरण शुल्क जमा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही पंजीकरण की तिथि भी नहीं बढ़ाई जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.