रामनगर, मार्च 27 -- रामनगर, संवाददाता। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 50 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। चार अप्रैल तक सभी उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद परिणाम जारी करने की तैयारियां करेगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 21 फरवरी से 11 मार्च तक 1245 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न कराई थीं। गुरुवार को बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के काम में करीब साढ़े चार हजार शिक्षक जुटे हैं। 21 अप्रैल से शुरू हुए मूल्यांकन में अब तक सभी केंद्रों में 50 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.