रिषिकेष, अक्टूबर 19 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतकर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। युवा मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएगा। यह बातें उन्होंने रविवार को भानियावाला में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता लगातार भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करती आई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नये आयाम स्थापित किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.