देहरादून, मई 19 -- देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में भी विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को पूरी सक्रियता के साथ चलाया जाएगा। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर 29 मई से शुरू होने जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ अभियान को लेकर वर्चुअल बैठक की। केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभी राज्यों से इस अभियान को गंभीरता से लेने और अधिक से अधिक किसानों तक लाभ पहुंचाने की अपील की। इस 15 दिवसीय अभियान में कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर किसानों को टिकाऊ खेती, खरीफ फसल प्रबंधन, पशुपालन, मुर्गीपालन, मत्स्यपालन जैसी गतिविधियों से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी देंगे। जोशी ने बैठक में बताया कि राज्य में वर्ष 2007 से खरीफ एवं रबी सत्रों में 'कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।...