देहरादून, फरवरी 18 -- देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने बुधवार को यमुना कालोनी स्थित लोक निर्माण विभाग मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह श्रीकोटी ने बताया कि लंबे समय से 27 सूत्रीय मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...