नई दिल्ली, मार्च 26 -- उत्तराखंड चारधाम यात्रा पंजीकरण को अनिवार्य रूप से आधार लिंक किए जाने से नाराज चार धाम तीर्थ पुरोहित और होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंगलवार को सचिवालय में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे से मिले। सचिव पर्यटन की ओर से साफ किया गया कि पंजीकरण में फर्जीवाड़ा रोकने को आधार लिंक किया गया। आधार कार्ड के अलावा वोटर कार्ड समेत केंद्र सरकार के अन्य पहचान पत्रों का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। एसोसिएशन के विरोध पर सचिव ने साफ किया कि पिछले यात्रा काल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ही आधार लिंक पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। पिछले साल एक ही नाम से पंजीकरण करने पर दुरुपयोग के मामले सामने आए। इस फर्जीवाड़े को देखते हुए इस वर्ष ओटीपी आधारित आधार लिंक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। इससे पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.