देहरादून, मार्च 25 -- उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान यातायात नियमों पर सख्ती बरती जाएगी। पुष्कर सिंह धामी सरकार सभी राज्यों को चारधाम यात्रा के दौरान यातायात से जुड़ी एडवाइजरी जारी करेगी। यात्रियों को ट्रक-ट्रैक्टर में भरकर लाने पर रोक लगाई जाएगी। दुपहिया वाहनों के जरिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलमेट, रफ्तार व सुरक्षा के सभी मानक सख्ती से लागू होंगे। इसके साथ पर्वतीय रूट पर यात्रियों को लेकर आने वाले कामर्शियल वाहनों के ड्राइवर को पर्वतीय रूट पर वाहन चलाने का अनुभव होना अनिवार्य है। यात्रा काल के दौरान ही मानसून सीजन भी शुरू हो जाता है। ऐसे में सड़क हादसों के साथ प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से भी कुछ क्षेत्र संवेदनील हो जाते हैं। राज्य में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार विशेष एहतियात बरत रही है। सचिव-परिवहन बृजेश कुमार संत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.