रुद्रपुर, जनवरी 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के कुमाऊं भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को संवारने के लिए उक्रांद को भी अवसर मिलना चाहिए। रविवार को एक धर्मशाला में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष कुकरेती ने कहा कि पृथक राज्य निर्माण के लिए उक्रांद ने त्याग और बलिदान दिया है। जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने केंद्रीय अध्यक्ष को जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सिडकुल क्षेत्र में श्रमिकों के शोषण, शासनादेश के बावजूद 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार न मिलने, अधिक कार्य घंटे, महिला सुरक्षा, अशोका लीलैंड, छतरपुर व जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.