देहरादून, जून 17 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से दिल्ली में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) को मोदीपुरम मेरठ मार्ग से आगे हरिद्वार तक विस्तारित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिल्ली से मेरठ तक इस आरआरटीएस योजना पर पहले से ही काम चल रहा है। इस योजना को हरिद्वार तक बढ़ा कर यूपी से लेकर उत्तराखंड के शेष पूरे क्षेत्र को लाभांवित किया जा सकता है। इससे पूरे क्षेत्र में यातायात की समस्या हल होगी। शहरीकरण और समग्र आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। एनसीआर क्षेत्र और विकसित हो सकेगा। दिल्ली एनसीआर रीजन पर बढ़ती आबादी का दबाव भी कम होगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम भी मौजूद रहे।यूपी मुजफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.