गौचर (चमोली), दिसम्बर 30 -- केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर, उत्तराखंड को फल और सब्जी उत्पादन की वैश्विक राजधानी बनाने का संकल्प लेकर कार्य रहे हैं। गौचर में सोमवार को राज्य स्तरीय किसान दिवस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खराब पौध के कारण किसानों की मेहनत बेकार न हो इसके लिए केंद्र सरकार मुक्तेश्वर में 100 करोड़ की लागत से 'क्लीन प्लांट सेंटर' स्थापित करेगी। इससे किसानों को कीवी, सेब, माल्टा सहित नींबू प्रजाति की अच्छी पौध मिल सकेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि अधिकारियों-वैज्ञानिकों की टीम के जरिए उत्तराखंड में कृषि के लिए पांच साल का रोडमैप बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटीग्रेटेड खेती पर जोर दे रहे हैं, ताकि छोटे-छोटे खेतों में अधिक उत्पादन हो सके। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.