संतोष जोशी, फरवरी 12 -- एक दिन पहले उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शहीद कर्नल के बेटे की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात के 24 घंटे के भीतर हल्द्वानी शहर में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब मंडी परिसर के अंदर एक युवक और युवती की खून से सनी लाशें बरामद हुईं। दोनों की हत्या बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर की गई है। शवों के चेहरे इस कदर कुचले गए थे कि पहचान करना मुश्किल हो रहा था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह मंडी क्षेत्र में काम पर पहुंचे श्रमिकों ने सबसे पहले शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र करीब 20 से 22 साल और युवक की लगभग 25 साल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.