देहरादून, फरवरी 19 -- देहरादून। उत्तराखंड के खिलाड़ी सोवेंद्र भंडारी और साहिल ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में हुआ है। यह टीम अप्रैल में जापान के ओसाका में होने वाली एशिया ओशिआनिया चैंपियनशिप डिवीजन-1 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन की ओर से 15 से 18 फरवरी तक केरल के कोच्चि में आयोजित सिलेक्शन ट्रायल्स के बाद मुख्य सूची जारी की गई। ट्रायल्स में कुल 18 खिलाड़ियों को बुलाया गया था, जिनमें से शानदार प्रदर्शन के दम पर छह पूर्णतः दृष्टिबाधित खिलाड़ी और दो दृष्टिवान गोलकीपर ही मुख्य टीम में जगह बना सके। वर्तमान में टीम के कप्तान और 2015 से लगातार खेल रहे सोवेंद्र सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। उनके अभेद्य डिफेंस के कारण उन्हें वॉल ऑफ इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.