बिजनौर, जुलाई 10 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नगीना के ग्राम हुरनंगला पहुंचकर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। वे करीब 20 मिनट रुके और फिर देहरादून के रवाना हो गए। निर्धारित समयानुसार 11:46 बजे उनका हेलीकाप्टर उतरा और सीएम धामी 12:20 बजे देहरादून के लिए रवाना हो गए। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती देवी का पांच जुलाई को निधन हो गया था। छह जुलाई को उनका अंतिम संस्कार बैराज गंगा घाट पर किया गया था। उसके बाद से लगातार गांव और क्षेत्र में वीआईपी का आना बना हुआ है। इससे पहले उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, हरियाणा के मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.