लखनऊ, जुलाई 19 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह शनिवार को शहर में रहे। उन्होंने डालीगंज स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मठ मंदिर में महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में लोग मनकामेश्वर मंदिर को बहुत अधिक मानते हैं। मैने मंदिर के बारे में सुन रखा था। साथ ही यह भी जानकारी हुई थी कि डालीगंज मनकामेश्वर मंदिर की सेवा में एक महिला महंत देव्या गिरि करती हैं। मंदिर आने की जिज्ञासा थी। आज दर्शन पूजन करने के बाद महंत देव्या गिरि से भी राज्यपाल ने कुछ देर बातचीत कर मंदिर का इतिहास जाना। उधर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पर्वतीय महापरिषद के महासचिव महेंद्र सिंह रावत, संयोजक केएन चंदोला आदि ने शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखंड की राजनीति और चारों धाम यात्रा, मौसम आदि पर चर्चा...